संक्षिप्त-परिचय

 

        कल-कल निनादिनी भगवती भगीरथी के पावन कूल पर अवस्थित इस महाविद्यालय की स्थापना सन् 1961 में भारत रत्न स्व. पं. गोविन्द बल्लभ पंत के यशस्वी नाम पर स्वामी दयानन्द जी द्वारा की गई थी। उस समय बदायूॅं, एटा, कासगंज आदि निकटवर्ती स्थानों पर कहीं भी उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी। अतः इस दृष्टि से उक्त महाविद्यालय बदायूॅ जिले का ही नहीं, वरन् निकटवर्ती जिलों का भी प्रथम एवं प्रेरक महाविद्यालय था। वर्तमान में भी अध्यापन एवं अनुशासन के लिए अपना विशिष्ट स्थान रखता है।

नगर के कोलाहल, भीड़ तथा प्रदूषण से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र का यह महाविद्यालय अपने शान्त, एकान्त वातावरण एवं शुद्ध पर्यावरण के लिये विख्यात है, जहॉं धर्म एवं जाति के भेदभाव से रहित छात्र/छात्राओं के लिये समान शिक्षा का प्रबन्ध है। एम. जे. पी. रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली से सम्बद्ध यह महाविद्यालय सचिव/प्रबन्धक श्री रामशंकर भारद्धाज की देख रेख तथा प्राचार्य डॉ अनिरूद्ध सिंह यादव के कुशल नेतृत्व एवं प्रशासकीय क्षमताओं के द्धारा संचालित कला संकाय में स्नातक स्तर तथा अंग्रेजी एवं राजनीजि विज्ञान में स्नातकोत्तर विभिन्न विषयों में उत्तम शिक्षा प्रदान कर रहा है।

 

Core Values (मूल मूल्य)

गोविंद बल्लभ पंत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मूल मूल्य समावेशिता, नैतिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भावना पर आधारित हैं। महाविद्यालय सामाजिक न्याय और अकादमिक स्वतंत्रता में विश्वास करता है, जिससे प्रत्येक छात्र समुदाय के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं समग्र शिक्षा प्रदान कर सके। हमारा संस्थान अनुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में प्राथमिकता देता है।

 

महाविद्यालय नवाचार के साथ-साथ परंपरा, सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना हमारी प्रमुख प्रतिबद्धता है। हम छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं, ताकि वे समाज में रचनात्मक योगदान दे सकें।

Vision (विजन)

गोविंद बल्लभ पंत स्नातकोत्तर महाविद्यालय का विजन ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक उच्च शिक्षा प्रदान करते हुए ज्ञान, कौशल और नेतृत्व से युक्त जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है।

महाविद्यालय का उद्देश्य ऐसे शिक्षित नागरिकों का निर्माण करना है जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना से युक्त हों। हम ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सामाजिक रूप से उत्तरदायी नागरिक बनाना चाहते हैं, ताकि वे स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकें।


Mission (मिशन)

महाविद्यालय का मिशन स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हुए नवाचार तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति को बढ़ावा देना है। हमारा लक्ष्य छात्रों को शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से युक्त, सामाजिक रूप से जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

 

महाविद्यालय शोध, नवाचार, कौशल-आधारित एवं व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करता है तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करता है।

  

 

                                                                                                                                                                                       

Latest News

We have enough Seats for UG (Arts and Agriculture), PG (Atrs),                                   ...     Admission Registration is open for Session 2026-27  
Website designed by Richa Saidha , WEB EYE MASTER